भाटापारा । जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता सत्यनारायण ठाकुर ने मंगलवार को मिर्गी लेवई पाटन एवं कोटमी मैं पूजा पाठ करके धान खरीदी की शुरुआत की इस दौरान श्रीमती सरिता सत्यनारायण ठाकुर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की सरकार किसानों के हितों की सरकार है 1 दिसंबर दिन मंगलवार से सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी प्रारंभ कर दी गई है प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों की सुध लेने वाले मुख्यमंत्री हैं। मौके पर सरिता सत्यनारायण ठाकुर का ग्रामीणों एवं धान खरीदी केंद्रों के कर्मचारियों अधिकारियों के द्वारा पुष्पा हार से स्वागत किया गया।
पूजा-पाठ के साथ धान खरीदी की शुरुआत
