भाटापारा। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के पहले दिन ही धान बेचने के लिए खरीदी केंद्रों में किसानों की भीड़ लगी रही क्षेत्र के प्राय सभी धान खरीदी केंद्रों में धान की खरीदी की गई धान खरीदी केंद्र खैरा में निगम मंडल के सदस्य सतीश अग्रवाल ने पूजा पाठ करके धान खरीदी की शुरुआत की इस दौरान काफी संख्या में गांव के लोग किसान आदि मौजूद थे मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए निगम मंडल के सदस्य सतीश अग्रवाल ने कहां की प्रदेश की कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार किसानों का धान खरीदने के लिए पूरी तरीके से कटिबद्ध है इस बार 90 लाख मैट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य सरकार ने रखा है जो पिछले साल से 5 लाख मेट्रिक टन ज्यादा है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कि सरकार किसानों के हितों की सरकार है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा भाटापारा के आधीन 12 धान खरीदी केंद्र आते हैं जिसमें से 11 धान खरीदी केंद्रों में पहले दिन ही धान की खरीदी हो चुकी है जबकि केवल एक धान खरीदी केंद्र देवरी में कोई भी किसान अपना धान बेचने नहीं पहुंचा इस कारण से देवरी में धान की खरीदी 1 दिसंबर को नहीं हो पाई। पहले दिन 113 किसानों से 2192 क्विंटल धान की खरीदी हुई है । अर्जुनी, खैरी क, खोखली, टिकुलिया गुर्रा, गोढ़ी टी, टेहका, धुर्रा बांधा, तरेंगा, मल्दी, मिर्गी धान खरीदी केंद्रों में धान की खरीदी की गई। इन जगहों पर कहीं भी कोई अव्यवस्था का आलम नहीं दिखाई दिया।
धान खरीदी की पूरी व्यवस्था
सभी धान खरीदी केंद्रों में पूरी व्यवस्था कर दी गई थी। पहले दिन पूजा पाठ के बाद सभी जगह धान की खरीदी व्यवस्थित रुप से संपन्न हुई।
