भाटापारा/ करोना महामारी के बचाव एवं प्राथमिक सलाह देने के लिए गांव स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में ग्रामीण क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने वाले भारतीय चिकित्सा पद्धति से प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों की बैठक सिविल अस्पताल भाटापारा में रखी गई जिसमें पूरे विकासखंड से 20 लोग शामिल हुए. बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश अवस्थी के द्वारा कोरोनावायरस के लक्षण की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी से आग्रह किया गया कि ऐसे लक्षण वाले मरीजों को तत्काल कोरोना जांच कराने की सलाह देवें. जल्दी जांच कराने से मरीज का इलाज जल्दी प्रारंभ हो जाता है एवं उसमें जटिलता उत्पन्न होने की संभावना बहुत कम हो जाती है. कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए मरीजों को देसी उपचार जिसमें मुख्यता रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की विधियां होती है के लिए सुझाव देने का आग्रह किया गया. आम जनता कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शारीरिक दूरी, मास्क का उपयोग एवं बार-बार साबुन से हाथ धोने के लिए आग्रह करने को भी कहा गया है. डॉ राजेश अवस्थी ने इस मामले में सभी से सहयोग करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि तभी हम सब मिलकर करो ना संक्रमण से जीत सकते हैं. बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने अपने अपने स्तर पर आम जनता को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करने में सहयोग देने की सहमति दी. कोरोना के संबंध में प्रकट की गई जिज्ञासा का खंड चिकित्सा अधिकारी राजेश अवस्थी द्वारा समाधान भी किया गया. कोरोनावायरस हेतु शासन द्वारा अपनाई गई रणनीति जैसे करोना टेस्टिंग में वृद्धि, कोरोना केयर सेंटर एवं चयनित करोना अस्पतालों की जानकारी विस्तृत रूप से दी गई है।
उक्त बैठक में ग्रामीण चिकित्सक संघ भाटापारा के पदाधिकारियों डॉक्टर कमल रजक ढाबाडीह, डॉ गोपाल प्रसाद साहू सिंगारपुर, अश्वनी भट्ट भाटापारा, डॉक्टर लोमस देवाँगन गुडेलिया, डॉ रामेश्वर वर्मा कडार, हेमलाल साहू खपरी एस, याज्ञवल्क्य यदु पासिद, सुखनंदन कुर्रे बिटकुली, डॉ जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा, सीताराम श्रीवास कोदवा ,जगमोहनदास पात्रे गोढी एस, सत्या मानिकपुरी धौराभाठा, सुंदर लाल साहू भाटापारा ,राजू वर्मा सिमरिया घाट, मोती वर्मा धौराभाठा, राजकुमार साहू गोरदी, डॉक्टर भूपेंद्र साहू भाटापारा ,रोहित साहू सिल्वा आदि उपस्थित थे।
