21 वीं बटालियन के जवान की सड़क हादसे में मौत,  ड्यूटी पर जाने घर से निकला था

दुर्ग/  फोरलेन रोड पर सुपेला थाने के पास आज सुबह 5:15 बजे के करीब मोटरसाइकिल सवार बटालियन के जवान को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया । जिसके कारण जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक 21वीं बटालियन का जवान था और घर से ड्यूटी पर जाने निकला था।
सुपेला पुलिस ने बताया कि  बटालियन 21 वीं बटालियन आईआर का जवान विनोद साहू 27 वर्ष निवासी वार्ड 12 कांट्रेक्टर कॉलोनी स्पर्श अस्पताल के पीछे सुपेला भिलाई  से आज सुबह 5:00 बजे ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। अपनी बाइक क्रमांक सीजी 07 एयू 0936 से फोरलेन रोड होते हुए दुर्ग की ओर जा रहा था। करीब 5:15 बजे सुपेला थाना के पास अज्ञात वाहन के द्वारा पीछे से अपनी चपेट में लेते हुए कुचल दिया। जिसके कारण आरक्षक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि सिपाही का सर कुछ लेकर जाने के कारण भेजा बाहर आ गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक विनोद साहू 21 वीं बटालियन आई आर में कुक के पद पर कार्यरत था। मृतक के दो छोटे बच्चे भी हैं। सुपेला पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है

Leave a Reply