नई दिल्ली/ धनतेरस और दिवाली से पहले सोने के हाजिर भाव में आज थोड़ी नरमी देखी जा रही है। वहीं चांदी के हाजिर भाव में बढ़त देखने को मिल रही है। सर्राफा बाजारों में आज यानी 9 नवंबर को 24 कैरेट गोल्ड 61 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली गिरावट के साथ 52412 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं चांदी के हाजिर भाव में भी 283 रुपये की तेजी देखने को मिल रही है। चांदी आज 66128 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
