आईपीएस जितेन्द्र के नेतृत्व में यातायात को व्यवस्थित करने चलाया गया सघन अभियान

भाटापारा। प्रशिक्षु आईपीएस एवं थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव के निर्देश पर शहर पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को शहर में यातायात को व्यवस्थित करने हेतु सघन अभियान चलाया। विभिन्न स्थानों पर पुलिस की टीम पहुंचकर यहां वहां खड़े वाहनों को व्यवस्थित करवाया और उन्हें भविष्य के लिए चेतावनी भी दी कि वे लोग अपने वाहनों को यहां वहां ना खड़ी करें, एक निश्चित स्थान पर ही खड़ी करें अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। रविवार को चलाए गए अभियान में लोगों को केवल समझाइश दी गई है। लेकिन लोग नहीं मानेंगे तो आने वाले दिनों में चलाने कार्यवाही की जाएगी। पुलिस ने सदर बाजार जय श्री मेडिकल से लेकर अस्पताल चौक होते हुए नाका नंबर 1 तक सती मंदिर रोड पर यह अभियान चलाया। अभियान में उप निरीक्षक हितेश जंघेल ट्राफिक के सहायक उपनिरीक्षक टेक सिंह राजपूत सहित पुलिस अन्य लोग मौजूद थे। कुछ स्थानों पर खड़ी गाड़ियों को लॉक भी किया गया, किंतु बाद में खोल दिया गया। सभी लोगों को इस बात की चेतावनी दी गई है कि अपने वाहनों को यथा स्थान पर ही खड़ा करें। सुबह में मुख्य नगरपालिका अधिकारी आशीष तिवारी के नेतृत्व में भी यह अभियान चलाया गया था। चूंकि दीपावली का त्यौहार नजदीक है, इसलिए आम लोगों को बाजार आने जाने में और आवागमन में तकलीफ ना हो इसलिए लगातार अभियान भी चलाया जाएगा। रविवार को अभियान प्रारंभ किया गया है और यह अभियान अभी चलेगा। सड़क के दोनों ओर के दुकानदार चलाए गए इस अभियान से खुश नजर आए ।

Leave a Reply