भाटापारा । गांजा तस्करी करते हुए 3 लोगों को नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिनके पास से 10 किलो गांजा जिसकी कीमत ₹80000 है को जप्त करने के साथ ही परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी जप्त किया है। घटना के संबंध में शहर थाना मे प्रशिक्षु आईपीएस थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव एवं निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपीगण भाटापारा तरेंगा रोहरा व ग्रामीण क्षेत्रों में गांजे की सप्लाई काफी लंबे समय से करते आ रहे थे। आरोपी हरकू यदु, विनोद निषाद व कमल साहू को बिना नंबर की सोल्ड गाड़ी में गांजे की तस्करी करते हुए पकड़ा गया है। आरोपी गणों के खिलाफ धारा 20 एन डी प एस एक के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है । थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस जितेंद्र कुमार यादव एवं निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव ने कहा कि अवैध रूप से शराब, गांजा, जुआ, सट्टा इत्यादि अपराधिक मामलों में लिप्त व्यक्तियों के ऊपर सख्त निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि लगातार इन मामलों में कार्रवाई की जा रही है। अभियान लगातार जारी रहेगा।
किसी को बख्शा नहीँ जाएगा
जुआ सट्टा शराब एवं अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी और इस मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
जितेंद्र कुमार यादव
प्रशिक्षु आईपीएस थाना प्रभारी भाटापारा
