पाटन। मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत लगभग 10 करोड़ रुपए की राशि पाटन विधानसभा के ग्रामों के लिए की गई है। इसके लिए जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं ओएसडी आशीष वर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह से पाटन विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है वह आगे चल कर मील का पत्थर साबित होगी। क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों जिला पंचायत सदस्य दुर्गा कमलेश नेताम, अश्वनी साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष रामबाई सिन्हा, उपाध्यक्ष देवेन्द्र चंद्रवंशी, रमन टिकरिहा, दिनेश साहू, रूपचंद साहू, मधु वर्मा, वंदना वर्मा, बिमला बाला राम कोसरे, अंशु रजक सहित अनेक सरपंचों ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और ओएसडी आशीष वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है।
पाटन विधानसभा में बह रही है विकास की गंगा, जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
