पढ़ना लिखना अभियान के तहत एक हज़ार लोगों को साक्षर बनाने का लक्ष्य

भाटापारा। केंद्र प्रवर्तित प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम “पढ़ना लिखना अभियान” के अंतर्गत सत्र 2020-21 हेतु जिला कार्यालय से 1000 असाक्षरों को साक्षर बनाने का लक्ष्य भाटापारा विकास खंड को दिया गया है। जिसमें 750 महिलाएं,250 पुरुष को शामिल किया जाना है। असाक्षरों का नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में चिन्हांकित करने,सूची बनाने,स्वयं सेवी महिला/पुरुष तैयार करने ,अभियान का समय सीमा में सफल क्रियान्वयन करने हेतु कार्ययोजना बनाने महेश सिंह राजपूत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अध्यक्ष विकास खंड साक्षरता मिशन समिति भाटापारा की अध्यक्षता में विभाग प्रमुखों एवं कर्मचारियों की आवश्यक बैठक अनुभाग कार्यालय में दिनाँक 6:11:2020 को हुई।उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को विभाग वार लक्ष्य देते हुए जिम्मेदारी दी गई । इसके पूर्व आर सोमेश्वर राव जिला परियोजना अधिकारी एवं टी आर वर्मा जिला नोडल अधिकारी के द्वारा कार्यक्रम के लक्ष्य,उद्देश्य एवं योजना की संक्षिप्त जानकारी दी गई । बैठक में विकास खंड शिक्षा अधिकारी ए एस घृतलहरे,ए बी ओ भास्कर देवांगन,जनपद पंचायत से हेमलाल वर्मा,नगर पालिका से रविन्द्र शुक्ला,महाविद्यालय से मनीष कुमार सरवैया,एन एस एस प्रभारी नरेन्द्र वर्मा,एन सी सी प्रभारी पोखराज मांझी,स्काउट प्रभारी श्रीमती वीणा साहू,पूर्व साक्षर भारत परियोजना अधिकारी ईश्वर देवदास उपस्थित रहे ।

Leave a Reply