नाबालिग से शराब का अवैध परिवहन करवाने के आरोप में 2 गिरफ्तार

भाटापारा । भाटापारा शहर पुलिस ने प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी एवं भाटापारा शहर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव एवं निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव के नेतृत्व में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ कार्यवाही लगातार चल रहा है। गुरुवार को अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से विभिन्न कंपनियों के 9 पेटी शराब जप्त की गई है। जिसकी कीमत ₹55650 है। इसके अतिरिक्त आरोपियों से घटना में प्रयुक्त स्कूटी वाहन को भी जप्त किया गया है। साथ ही आरोपियों से शराब बिक्री की रकम ₹45900 भी जप्त की गई है। घटना के संबंध में संपूर्ण जानकारी देते हुए जितेंद्र कुमार यादव एवं महेश कुमार ध्रुव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की नवीन जैन द्वारा अवैध रूप से बाहर प्रदेश से अधिक मात्रा में शराब लाकर ग्राहकों को घर पहुंच सेवा दी जाती है। इसके लिए आरोपी नाबालिग बच्चे से शराब का परिवहन करवाता भी है। पुलिस को खबर मिली थी आरोपी नवीन जैन एक नाबालिग से शराब की डिलीवरी करवाने वाला है। खबर मिलते ही निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव, उपनिरीक्षक हितेश जंघेल, प्रधान आरक्षक दीनदयाल ध्रुव, राजकुमार ठाकुर, आरक्षक भारत भूषण पठारी, महिला आरक्षक सुनीति निषाद ने मौके पर छापामार कार्रवाई की और नाबालिग को ग्रे कलर की स्कूटी में एक अस्पताल के सामने पकड़ा, जिसमें चेक करने पर पंजाब व हरियाणा की 2 बॉटल मेक डावल नंबर वन रखी हुई मिली। नाबालिग से पूछताछ करने पर बताया कि नवीन जैन ने उसे शराब बेचने के लिए दिया है। नाबालिग को लेकर पुलिस ने नवीन जैन के निवास नयापारा वार्ड पर दबिश दी जहां पर शराब की पेटियां मिली। सभी शराब को जप्त किया गया। आरोपी गणों द्वारा बाहर प्रदेश के शराब को लाकर विभिन्न स्थान में डंप करके नाबालिग बच्चों को मोटरसाइकिल स्कूटी देकर परिवहन कराना पाए जाने से आरोपी गणों के विरुद्ध पुलिस ने धारा 34(2)36 आबकारी एक्ट व किशोर न्याय अधिनियम की धारा 78 83(2) के तहत मौके पर ही आरोपी नवीन जैन तथा दिनेश गोविंदानी को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उपरोक्त पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस डॉ जितेंद्र कुमार यादव, निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव, उपनिरीक्षक हितेश जंघेल, सहायक उप निरीक्षक ओम साहू, प्रधान आरक्षक दीनदयाल ध्रुव, राजकुमार ठाकुर, आरक्षक भारत भूषण पठारी, प्रधान आरक्षक नरेंद्र निषाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply