भाठापारा/ मरवाही उप चुनाव में प्रदेश कांग्रेस के सचिव सुशील शर्मा को सीवनी सेक्टर का प्रभारी नियुक्त किया गया था,मरवाही के सिवनी सेक्टर में लगातार 14 दिनों तक कांग्रेस प्रत्याशी डॉ के के ध्रुव का प्रचार कर वापस भाठापारा आने पर कांग्रेस प्रदेश सचिव सुशील शर्मा ने बताया कि इस उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत भारी मतों से होगी क्योंकि मरवाही की जनता जनार्दन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनकल्याकारी योजनाओ को स्वीकार किया है और विकाश की दिशा में मरवाही को आगे ले जाना चाहती है इस कारण किसान,मज़दूर,महिलाएं,युवाओ ने भारी संख्या में मतदान कांग्रेस के पछ में किया है,सिवनी सेक्टर के ग्राम सिवनी,बदरोड़ी,देवगवा,में कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहुमत मिलेगा।
विदित हो कि सुशील शर्मा ने सभी मतदाताओं से घर घर जाकर जीवंत जन सम्पर्क कर छोटी बड़ी जन सभा और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर कांग्रेस प्रत्यशी के पछ में सघन जन सम्पर्क सुबह 6 बजे से देर रात तक करते हुये एक-एक बूथ में जाकर मतदाताओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया है।सुशील शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम,प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, विधायक शैलेश पांडेय ,प्रभारी महामंत्री रवि घोष,चंद्रशेखर शुक्ला का मार्गदर्शन पूरे चुनाव में मिलता रहा है।
