रायपुर। दुर्ग सांसद विजय बघेल की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें रायपुर के एम्स में भर्ती कराया गया है। इससे पहले श्री बघेल को भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में पेट की तकलीफ के कारण दाखिल किया गया था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार श्री बघेल को पेट की एक नस में समस्या से जुड़ी तकलीफ के कारण भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में दाखिल कराया गया था। 3-4 दिन वहां रहने के बाद आज गुरूवार को उन्हें एम्स लाया गया हैं, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। उनके इलाज के लिए दिल्ली के कुछ विशेषज्ञ चिकित्सकों से भी संपर्क किया जा रहा है। भाजपा के कई नेताओं ने श्री बघेल के परिवार सदस्यों को फोन कर उनका कुशलक्षेम पूछा है।
दुर्ग सांसद विजय बघेल अस्वस्थ, एम्स में भर्ती
