भाटापारा । शंकरवार्ड स्थित मेन हिंदी प्राथमिक शाला में मंगलवार को 63 दिवस का मध्यान्ह भोजन के रूप में सूखा अनाज चावल,दाल,आचार,नमक,तेल, सोयाबिन का वितरण वार्ड पार्षद आशीष पुरोहित की उपस्थिति में बच्चो व उनके पालको को किया गया।इसके साथ ही साथ कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव हेतु जागरूक रहने हेतु कहा गया उक्त अवसर पर शाला के प्रधान पाठक जितेंद्र शर्मा व कक्षा शिक्षक दयाशंकर वर्मा,देहुति वर्मा ,प्रीति साहू आदि उपस्थित रहे।
मध्यान्ह भोजन के रूप में सूखा अनाज वितरित
