प्रदेश में 1 दिसंबर से शुरु होगी धान खरीदी

रायपुर / राज्य सरकार ने प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। आगामी एक दिसंबर से प्रदेश में धान खरीदी का काम शुरू होगा।
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में आज रायपुर में आयोजित मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसमें धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा के साथ-साथ बारदाने की उपलब्धता और समर्थन मूल्य पर खरीदी की कार्ययोजना को लेकर भी चर्चा की गई।
बाद में मीडिया से चर्चा करते हुए वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर ही प्रदेश में धान की खरीदी की जाएगी। प्रति एकड़ भूमि पर पंद्रह क्विंटल धान की खरीदी होगी। उन्होंने बताया कि बारदाने की उपलब्धता को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। खरीदी के लिए प्लास्टिक के बोरो का भी इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा पीडीएस और कुछ राईस मिलर्स से भी धान के लिए बारदाने की व्यवस्था की जायेगी। केंद्र सरकार के द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जायेगी।

Leave a Reply