भाटापारा में छत्तीसगढ़ सिरजन दिवस धूमधाम से मनाया गया

भाटापारा / छत्तीसगढ़ राज्य सिरजन दिवस का कार्यक्रम स्थानीय छत्तीसगढ़ महतारी चौक मे बडे धूमधाम से हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया । छत्तीसगढ़िया महिला क्रांति सेना व छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के के इस आयोजन मे बडी संख्या मे स्थानीय जनमानस, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, कलाकारों  व महिलाओं ने छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना और आरती मे भाग लिया ।
सर्व प्रथम  नन्हीं बालिकाओं के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई। महिलाओं के द्वारा सुन्दर रंगोली बनाकर पुरे चौक को सुन्दर तरीके से सजाया गया। धान की बालीयो से छत्तीसगढ़ महतारी के लिये हार और पुरे पंडाल को सजाया गया। महिलाओं के द्वारा इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी व्यंजनों  ढेढरी, खुरमी , देहरउरी, मुर्रा लाडू , करी लाडू, पपची , अइडसा, चिला, फरा , चौसेला का भोग लगाकर इन व्यंजनों का स्टाल भी लगाया गया , बाद मे इन्हें सभी को प्रसाद के तौर सभी को बांटा गया ।
ग्राम करमदा के महिला कलाकारों के द्वारा पारंपरिक सुआ नृत्य का प्रदर्शन किया गया । छत्तीसगढ़ी वेशभूषा मे महिलाओं द्वारा राऊत नाच की सुन्दर प्रस्तुति के साथ ही ग्राम दावनबोड की स्कूली छात्राओं ने करमा नृत्य की प्रदर्शन से सब की खूब तालियां बटोरी । स्थानीय रचनाकारों के द्वारा छत्तीसगढ़ी कविताओं का पाठ किया गया।
शाम 06 बजे छत्तीसगढ़ महतारी की राजगीत अरपा पैरी की धार से आरती किया गया ।जिसमे महिलाओं ने अपने घरों से सजाकर आरती की थाली लेकर आये थे , उपस्थित जनसमूह ने दीये से छत्तीसगढ़ महतारी की आरती कर पूरे महतारी चौक को जगमग रौशनी से सरोबार कर दिया, जिसकी छटा देखते ही बन रही थी । बाद मे इन्हें दियों से पुरे चौक पर व रोड डिवाडर पर रखा गया  ।
इस अवसर पर श्रेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित कर उपस्थित परिजनो को सम्मानित भी किया गया।
इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक नरेन्द्र शर्मा, अधि. जी डी मानिकपुरी, अधि. सुकृत साहू, अधि. राधेश्याम वर्मा, इन्द्र साव,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भरत वर्मा, राजकुमार शर्मा, रोहित साहू,शैलेन्द्र अहिरवार, मुकेश साहू , अमर साहू ,श्रीमती वीणा साहू श्रीमती शास्त्री पार्षद गण सरपंच जनपद सदस्य जनप्रतिनिधि कर्मचारीयो ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन अजय साहू अमृतांशु ने किया। महिला क्रांति सेना की जिला संयोजिका श्रीमती पुष्पा वर्मा व जिला अध्यक्ष प्रीति सेन व क्रांति सेना जिला संयोजक सुरेन्द्र यदु व जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र सेन ने आभार  व्यक किया ।

Leave a Reply