जारी आदेश में कहा गया है कि उपर्युक्त नियुक्तियां उच्च न्यायालय बिलासपुर में विचाराधीन याचिका क्रमांक 591/2012 में न्यायालय द्वारा पारित किए जाने वाले निर्णय के अध्यधीन होगीं। इन नियुक्तियों  में आरक्षण के नियमों का पालन किया गया है। विस्तृत जानकारी के लिए  स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट सीजीहेल्थ डाट एनआईसी डाट इन का अवलोकन किया जा सकता है।