रायपुर/ पूर्व मंत्री महेंद्र बहादुर का बीती रात निधन हो गया। वे 96 साल के थे। श्री सिंह राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में कल रात अंतिम सांसे ली। वे मंत्री, सात बार विधायक, राज्यसभा सांसद और छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रहे। श्री सिंह ने अविभाजित मध्यप्रदेश में मंत्री का दायित्व भी निभाया।
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने पूर्व मंत्री महेंद्र बहादुर सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री महेंद्र बहादुर सिंह के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उनके शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।