भाटापारा/ आने वाले दिनों मे प्याज की कीमतें रूला सकती है । देश के कई हिस्सो में हो रही बेमौसम बारिश से प्याज की कीमतों पर असर देखने को मिल सकता है। अगले एक महीने में प्याज के दाम में तेजी से उछाल आने की संकेत है । दीवाली तक 100 रूपये प्रति किलो तक दाम उछल सकते है फिलहाल खुदरा बाजार में प्याज 60-70 रूपये प्रति किलो बिक रहा है । कारोबारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में रिटेल मार्केट खुदरा बाजार में प्याज के दाम 100 रूपये के पार निकल सकता है । गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र ,राजस्थान, गुजरात और कर्नाटक में फसल को भारी नुकसान हुआ है ,इसलिये इससे जुडे लोगो ने भी जमाखोरी शुरू कर दी है । नई फसल फरवरी में आएगी तब तक प्याज की कीमत कम होने के कोई संकेत नही है । प्याज की कीमत बढने की एक वजह होटल और ढाबे शुरू होना भी है । इस वजह से भी प्याज की डिमांड बढी है जिसकी वजह से प्याज महंगा हो रहा है । प्याज की कीमतें लगातार बढ़ रही है जिससे अब थाली से प्याज भी गायब होने लगा है जबकि प्याज खाने वाले लोगों का कहना है कि सरकार का अब किसी चीज पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है महंगाई लगातार बढ़ रही है हर वस्तु की कीमत दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है प्याज जोकि हर घर में करीब-करीब खाया जाता है उसकी कीमत भी अब लगातार बढ़ती जा रही है पिछले छह 7 दिनों के अंदर प्याज की कीमत ₹20 प्रति किलो से अधिक के दाम बढ़ गए हैं इससे लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है और लोग प्याज खरीदना कम कर दिए दुकानदारों का कहना है कि प्याज की बिक्री में एकाएक गिरावट आ गई है जिसका एकमात्र कारण है कि प्याज की कीमतों में वृद्धि होना माना जा रहा है कि दीपावली त्यौहार के आते तक प्याज खुदरा बाजार में ₹100 किलो आसानी से हो जाएगा लोगों में प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर काफी नाराजगी है।
दीपावली तक और बढ सकती है प्याज की कीमतें ….
