केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अब भारत में हर किसी को आने की दी छूट, सिर्फ इन लोगों की एंट्री पर रोक बरकरार

नई दिल्ली/ केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज कोरोना गाइडलाइंस में संसोधन करते हुए विदेश से आने वाले लोगों को आने की अनुमति दे दी है। सरकार ने ‘इलेक्ट्रॉनिक, पर्यटन और चिकित्सा श्रेणियों को छोड़कर सभी मौजूदा वीजा तत्काल प्रभाव से बहाल करने का फैसला किया है। केंद्र सरकार ने पर्यटक वीजा छोड़कर, सभी ओसीआई, पीआईओ कार्ड धारकों और अन्य विदेशी नागरिकों को किसी भी उद्देश्य से भारत आने की इजाजत दे दी है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, चिकित्सा उपचार के लिए भारत आने के इच्छुक विदेशी नागरिक मेडिकल वीज़ा के लिए मेडिकल अटेंडेंट सहित आवेदन कर सकते हैं।

आपको बता दें कि कोरोना लॉकडाउन के कारण सरकार ने तमाम आवाजही पर प्रतिबंध लगा दिए थे। धीरे-धीरे इसमें छूट दी गई। सरकार ने वंदे भारत मिशन के तहत देश के लोगों को लगातार विदेशों से वापस ला रही है और पहुंचा रही है।

Leave a Reply