भाटापारा/ शासन प्रशासन के दिशा निर्देश के तहत इस बार नव दुर्गा उत्सव का आयोजन बड़ी श्रद्धा,उमंग और आस्था के साथ नेहरू वार्ड बड़े हनुमान मन्दिर के पास 50 वर्ष मनाया जा रहा है। कोविड 19 के कारण इस बार माता जी का पर्व धूमधाम से तो नही लेकिन बड़ी आस्था के साथ श्रद्धा पूर्वक मनाया जा रहा है।नेहरू वार्ड स्थित दुर्गा मण्डप में इस बार श्रीमद् भगवत गीता का आयोजन आयोजको ने कोरोना वायरस की रोकथाम को देखते हुए नही करने का निर्णय लिया है और मण्डप पर सिर्फ 2 घंटे का परायण ही वाचन हो रहा है जिसे परायन कर्ता स्थानीय नयापारा के पंडित किशोर तिवारी कर रहे है। विदित हो की 1971 से यहाँ पर दुर्गा उत्सव का आयोजन होते आ रहा है और इस वर्ष 50 वा वर्ष होने के बावजूद शासन के निर्देशो का पालन आयोजन समिति कर रही है। इस बार ना केवल मंडप को छोटा किया गया है बल्कि माता जी की प्रतिमा भी शासन के निर्देश के तहत छोटी स्थापित की गई है। दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद चढ़ाने सख्त मनाही है और ना ही यहाँ से प्रसाद का वितरण किया जा रहा है।
सी सी कैमरा लगा
नेहरू वार्ड में मनाये जा रहे 50 वे पर्व पर प्रसासन के निर्देश के तहत दोनों दिशाओ में सी सी कैमरा लगाया गया ताकि आने जाने वाले श्रद्धालुओं की पहचान हो सके।
आस्था की ज्योत प्रज्वलित
प्रति वर्ष की भाँति इस बार भी इस दुर्गा मण्डप पर मनोकामना ज्योति कलश की स्थापना की गई है। समिति से जुड़े विद्युत मण्डल के कर्मचारी सुरेश सिन्हा ने बताया की इस बार 85 मनोकामना ज्योत प्रज्वलित हुई है और सभी की प्रार्थना इस कोरोना महामारी को जल्द से जल्द दूर भगाकर सुख शांति अमन चैन वापसी की है।
माताजी का चरण स्पर्श नही हो पायेगा
कोरोना वायरस जैसी महामारी को देखते हुए प्रसासन के निर्देशो के तहत किसी भी श्रद्धालु को माताजी का चरण स्पर्श करने मण्डप में चढ़ने की अनुमति नही दी जा रही है। समिति के सदस्य अमित बबलू दवे ने बताया की मण्डप को बेरिकेटिंग कर दिया गया है ताकि कोई भी भक्त मण्डप पर सीधा प्रवेश ना कर सके।
लाउडस्पीकर भी हुआ बन्द
कड़े निर्देशो के अक्षरसः पालन करने को प्रतिबद्ध नव दुर्गा जन सेवा उत्सव समिति के जवाबदार सदस्यों दिनेश जायसवाल,संदीप अग्रवाल,सिद्धार्थ शर्मा,हरीश दवे, छोटू साहू आदि लोगो ने बताया की इस मण्डप पर प्रत्येक वर्ष लाऊड स्पीकर के माध्यम से श्रीमद् भगवत गीता का वाचन और माता जी की आरती तथा रात में होने वाले जस गीत के लिए लगने वाले लाऊड स्पीकर को इस बार नही लगाया गया है।
थर्मल स्क्रीनर से चेक होता है श्रद्धालु
रजिस्टर्ड नव दुर्गा जन सेवा उत्सव समिति के संरक्षक सुशील अग्रवाल कोरोना वायरस को लेकर पूरी सतर्कता दुर्गा मंडप पर बरत रहे है उन्होंने बताया की मण्डप के पास हैंड सेने टाइज़ेर की व्यवस्था के साथ आने वाले श्रद्धालुओं की जाँच थर्मल स्क्रीनर से की जाती है ताकि किसी को हलकी सी बुखार दिखने पर ना उसे केवल माताजी के दर्शन से रोका जा सके बल्कि उसकी सुचना प्रसाशन को दी जा सके।
