ब्रेकिंग खबर: जामगांव एम शराब दुकान में लूट के मामले में  गिरफ्तार सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक,लोकमणि चन्द्राकर सहित  3 लोगों की जमानत याचिका खारिज 

दुर्ग। पाटन के जामगांव एम शराब दुकान में लूट व तोडफोड के मामले में अमलेश्वर पुलिस द्वारा गिरफ्तार सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक,लोकमणि चन्द्राकर सहित गिरफ्तार 3 लोगों की जमानत याचिका न्यायालय ने खारिज कर दिया है। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार 3 भाजपा कार्यकर्ताओ की गिरफ्तारी को लेकर सांसद विजय बघेल ने पाटन के मंडी परिसर मे 5 दिन तक आमरण अनशन भी किया था। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की सलाह पर रविवार की शाम आमरण अनशन समाप्त किया था। भाजपा कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि आज न्यायालय से जमानत मिल जायेगी, किन्तु न्यायालय ने जमानत याचिका खारिज कर दिया। इसी मामले मे 7 लोगो को अग्रिम जमानत मिल चुकी है।

Leave a Reply