देमार में मितानिन दिवस पर सम्मानित हुईं मितानिन दीदियां

पाटन। ग्राम पंचायत देमार में सोमवार को मितानिन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मितानिन दीदियों,  के सम्मान में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। सरपंच मोहित विश्वकर्मा ने गांव में वर्षों से निस्वार्थ भाव से जनसेवा करने वाली सेवाभावी मितानिन दीदियों के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में मितानिन दीदियों के सेवाकाल के 25वें वर्ष में प्रवेश करने के अवसर पर उनके लंबे सेवाभाव, समर्पण और जनहित में किए गए कार्यों के लिए मितानिन दीदियों मोगरा नेताम, त्रिवेणी ठाकुर, गुलाब साहू, गीता ठाकुर, हेमलता और दुर्गा वर्मा का सम्मान किया गया। गौरतलब है कि मितानिनों ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा जरूरतमंद परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम में सरपंच मोहित विश्वकर्मा, उपसरपंच भूषण कोसरे, सचिव प्रवीण शर्मा, पंच तामेश्वरी ठाकुर, सारणी कौशिक, विद्या बघेल, कंप्यूटर ऑपरेटर दौलत पेडरिया, के अलावा योमन ठाकुर, राम सिंह ठाकुर, ईंवन साहू, प्रकाश ठाकुर, कोटवार कैलाश बाई मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।