राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कम्प्यूटर और प्रिंटर

रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज लोकभवन में सरस्वती महाविद्यालय, बिलासपुर को अपने स्वेच्छानुदान मद से 10 कम्प्यूटर और प्रिंटर प्रदान किए। इस पहल का उद्देश्य महाविद्यालय में शैक्षणिक एवं तकनीकी सुविधाओं को बढ़ावा देना और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार तिवारी, विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के सदस्य श्री बृजेंद्र शुक्ला, श्री विवेक सक्सेना , श्री लक्ष्मण राव मागर, श्री बद्रीनाथ केसरवानी सहित महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।