*मेकाहारा में दो दिनों में 48 ऑपरेशन, 18 नवम्बर को 24 और 19 नवम्बर को भी 24 सर्जरी की गईं*
रायपुर। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में 18 एवं 19 नवम्बर को मरीजों की सामान्य एवं आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं निरंतर जारी रहीं। अस्पताल के एनेस्थीसिया विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इन दो दिनों में कुल 48 ऑपरेशन किए गए। इनमें 27 नियमित एवं 21 आपातकालीन सर्जरी शामिल हैं। 18 नवम्बर को कुल 24 तथा 19 नवम्बर को भी 24 ऑपरेशन किए गए।
एनेस्थीसिया विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 18 नवम्बर को विभिन्न ऑपरेशन थिएटरों में 16 नियमित सर्जरी की गईं। इसके अतिरिक्त 8 आपातकालीन सर्जरी भी संपन्न हुईं। इसी प्रकार 19 नवम्बर को 11 नियमित एवं 13 आपातकालीन सर्जरी की गईं। इस तरह दोनों दिनों में नियमित और आपातकालीन मिलाकर कुल 48 ऑपरेशन किए गए।
19 नवम्बर को नियमित ओटी में विभिन्न विभागों की सर्जरी हुई।
मेजर ओटी, ईएनटी ओटी, ऑर्थो ओटी, कैंसर ओटी एवं थोराकोस्कोपी ओटी में कुल 11 नियमित ऑपरेशन संपादित किए गए।
*अन्य आवश्यक चिकित्सा सेवाएं भी रहीं जारी*
एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. जया लालवानी के अनुसार, रूटीन एवं इमरजेंसी सर्जरी के अतिरिक्त एनेस्थीसिया विभाग द्वारा मरीजों की प्री-एनेस्थेटिक चेकअप (पीएसी), आईवी कैनुलेशन, सीईसीटी एवं इंट्यूबेशन जैसी आवश्यक सेवाएं भी प्रदान की गईं। 18 नवम्बर को 10 मरीजों का पीएसी, 9 मरीजों का आईवी कैनुलेशन तथा एक सीईसीटी किया गया। वहीं 19 नवम्बर को 14 मरीजों का पीएसी, 13 मरीजों का आईवी कैनुलेशन, एक सीईसीटी एवं दो मरीजों का इंट्यूबेशन किया गया। इसके अलावा एचडीयू में भर्ती मरीजों की निगरानी एवं उपचार भी नियमित रूप से जारी रहा।
