भाटापारा । भाटापारा क्षेत्र के अंग्रेजी एवं देसी शराब दुकानों में ओवर रेट पर शराब बेचे जाने की शिकायतें सामने आ रही है। बताया गया है कि सेल्समैन के माध्यम से ₹20 तक ओवर रेट लिया जा रहा है। इस मामले में कई लोग शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल से मिलकर ओवर रेट में शराब बेचे जाने की शिकायत किए, जिस पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने संबंधित शराब दुकान के मैनेजर लोगों से बात करके स्पष्ट हिदायत दी गई है कि किसी भी सूरत में ओवर रेट पर शराब ना बेची जाए। इससे आम लोगों को बहुत तकलीफ हो रही है। साथ ही सरकार की छवि भी खराब हो रही है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने संबंधित लोगों को इस पर चेतावनी दी है कि यदि फिर शिकायत मिलती है तो संबंधित एजेंसी के ऊपर शासन के माध्यम से उचित कार्रवाई कराई जाएगी। बता दें कि कुछ दिन पहले भी ओवर रेट को लेकर कांग्रेस के ही कुछ लोगों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया था। बाद में समझौते के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया। किंतु उसके बावजूद अधिक दर पर शराब बेचे जाने की शिकायत सामने आने लगी है, जिसको लेकर कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों में काफी ज्यादा नाराजगी है। इस मामले में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने आबकारी विभाग के संबंधित बड़े अधिकारियों को जानकारी देते हुए कहा है कि इस मामले में ठोस कार्रवाई की जाए।
शराब अधिक दर पर बेचे जाने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, दी चेतावनी
