टीबी रोग से पीड़ित मरीजों का कराया जाएगा कोरोना टेस्ट साथ ही पूर्व में सर्दी खासी से चिन्हित मरीजों की होगी टीबी जांच

दुर्ग । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 के सेक्टर मेडिकल आफिसर डा देवेंद्र बेलचदन ने आज सभी उप स्वास्थ्य केंद्रो के स्वास्थ्य संयोजको की बैठक लेकर टीबी मरीजों की कोविड जांच कराने के निर्देश दिया है। ताकि कोरोना का वायरस उनको यदि संकमित किया है तो जल्दी से उनका उपचार प्रांरभ कर जल्द से जल्द स्वस्थ कर बचाया जा सके । भिलाई चरोदा शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रभारी बीईईटीओ सैय्यद असलम ने बताया कि क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा सघन अभियान चलाकर कोरोनावायरस को नियंत्रित करने के लिए सर्दी खांसी एवं बुखार के मरीजों का क्षेत्र मे सर्वे किया गया था । साथ ही कोविड टेस्टिंग भी की गई थी । इस बार सेक्टर मेडिकल अधिकारी की ओर से उ अब टीबी रोग से ग्रसित मरीजों का कोविड-19 जांच कराने की योजना बनाई है। ताकि पता चल सके कही टी बी रोग से पीडित मरीज को रोना ग्रसित तो नहीं है। असलम ने कहा कि पूर्व में जिन सर्दी खासी एवं बुखार के चिन्हित किए गए मरीज थे उनकी अब टीबी रोग की जांच की जाएगी परिणाम अगर उनके पाजिटिव आने पर उनका क्षयरोग की दवा देकर इलाज किया जाऐगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय टीबी रोग समन्वयक इंदु अमृत ने बताया कि टीबी मे विशेष रूप से फेफड़ों की टीबी मरीजों को कोविड संकमण का ज्यादा खतरा हो सकता है।

Leave a Reply