देमार में मातर मिलन समारोह हर्षोल्लास  के साथ मनाया गया, ग्राम प्रमुखों और समाज के अध्यक्षों का किया गया सम्मान 

 

पाटन। समीपस्थ ग्राम देमार में बुधवार को मातर मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। झेरिया और कोसरिया यादव समाज द्वारा आयोजित समारोह में पारंपरिक संस्कृति, और आपसी भाईचारे की अनूठी झलक देखने को मिली। इस दौरान समाज के अध्यक्ष कोमल यादव, लखन यादव और कपिल यादव की अगुवाई में ग्राम प्रमुखों और समाज के अध्यक्षों का सम्मान किया गया।

इस मौके पर ग्राम पंचायत देमार के सरपंच मोहित विश्वकर्मा ने आयोजन से जुड़े सदस्यों और ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी परंपराओं और विरासत को जीवंत बनाए रखने के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। मातर मिलन समारोह में पूरे समय उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा।

समारोह में सरपंच मोहित विश्वकर्मा, उपसरपंच भूषण कोसरे, मोहन ठाकुर, अश्वनी साहू, राम सिंह, सालिक साहू, दिल्लू पाटिल, हरि साहू,  कुलदीप ठाकुर और प्रीतम ठाकुर सहित गांव के पंचगण तथा ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।