रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का नया उजाला लेकर आए। मां लक्ष्मी की कृपा से हर घर धन-धान्य और खुशहाली से परिपूर्ण रहे। उन्होंने कामना की कि प्रत्येक परिवार में प्रेम, सद्भाव, आपसी भाईचारा और उत्तम स्वास्थ्य बना रहे।
भूपेश बघेल ने सभी प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए दीपावली की बधाई दी।
