दुर्ग। कोरोनावायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए आज पुलिस नियंत्रण कक्ष में जिला पुलिस प्रशासन के द्वारा पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक ली गई । जिसमें निर्देशित किया गया कि मास्क का नहीं तो पेट्रोल नहीं, मास्क नहीं तो डीजल नहीं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रोहित कुमार झा के द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष में आज पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में संचालकों को समझाइश दी गई कि पेट्रोल पंपों में बिना मास्क के आने वाहन चालकों को पेट्रोल डीजल प्रदाय करने के संबंध में हतोत्साहित करें। इसका प्रचार प्रसार फ्लेक्स के द्वारा मास्क नहीं पेट्रोल नहीं, मास्क नहीं डीजल नहीं पेट्रोल पंप परिसर में पर्याप्त संख्या में इस संदेश लिखित फ्लेक्स लगाए जाए। ताकि ग्राहकों को जागरूक किया जा सके। साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव एवं सुरक्षा के उपाय भी पंप में ऑडिट के माध्यम से प्रसारित कराया जाए। बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक अजीत यादव डीएसपी क्राइम प्रवीर चंद्र तिवारी साइबर प्रभारी नरेश पटेल सहित जिले के 70 पेट्रोल पंप के संचालक उपस्थित थे।
