कोविड अस्पताल में कार्यरत स्टाफ एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित हो चुके है। जिसमें से कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कोविड शाखा में कार्यरत श्री राजकमल ताम्रकार तथा इनके समस्त परिवार कोरोना संक्रमित होने के पश्चात कोविड अस्पताल में ईलाज कराया गया, इन्होने अपना अनुभव साझा करते हुये बताया कि कोविड केयर से सभी स्टाफ समर्पित होकर कार्य करते हैं, आम नागरिक तथा स्टाफ में कोई भेदभाव नही करते है। कोविड केयर के स्टाफ के व्यवहार से ही मरीजों को काफी संतुष्टि मिलती है और रोगमुक्त होने की इच्छा को बढावा मिलता है।
कोविड केयर में कार्यरत क्लीनर राजीव मानिकपुरी पाॅजिटीव होने के पश्चात कोविड अस्पताल में भर्ती रहते हुये मरीजों की देखभाल की। मितानीन कार्यक्रम से जुडी विकासखंड साजा की विकासखंड समन्वयक श्रीमती सपना चैबे फिल्ड में कार्य करने के दौरान पाॅजिटीव पायी गई, इन्होने कोविड केयर के अनुभव के बारे में बताया कि अस्पताल में समय पर नास्ता एवं भोजन की व्यवस्था है, एवं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड केयर के स्टाफ सहयोग के लिए तत्पर रहते है। पत्रकार श्री सुरेन्द्र धीवर स्वयं कोरोना सक्रंमित होकर  कोविड केयर सेंटर में रहते हुये संक्रमित मरीजों की बहुत मदद किया गया। उन्होने कोविड अस्पताल में गर्म पानी हेतु इंडेक्शन प्रदान किया । कोविड अस्पताल प्रबंधन की अनुमति मिलने पर ठीक होने के बाद भी धीवर जी स्वयं पीपीई कीट पहन कर कोविड अस्पताल में सहयोग देने के इच्छुक है। कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल ने पूरी टीम को बधाई दी एवं आम लोगों को कोरोना से बचने एवं सतर्क रहने की अपील की है।