भाटापारा । क्षेत्रीय सांसद सुनील सोनी ने भाटापारा प्रवास के दौरान विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं से भेंट की। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भाटापारा क्षेत्र के विकास में हम यहां के सक्रिय एवं जागरूक विधायक शिवरतन शर्मा के साथ विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे। हालांकि प्रदेश सरकार राह में रोड़े अटकाने से बाज नहीं आ रही है। कल ही हमने तथा विधायक शिवरतन शर्मा ने क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग अंडरब्रिज को रेलवे के डीआरएम से बात करशुरू करवाया तथा अंडर ब्रिज का बकाया काम 2 महीने में ही हमने पूर्ण करने को कहा है, ताकि इसका विधिवत उद्घाटन होकर जनता को समर्पित किया जा सके। दूसरे अंडर ब्रिज का काम भी द्रुत गति से चालू है। प्रदेश की सरकार पर हमला बोलते हुए सांसद सुनील सोनी ने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है यहां के अपराधियों को ऐसा लग रहा है जैसे कि प्रदेश में उनकी सरकार आ गई है। हत्या और बलात्कार तथा लूटपाट की घटनाएं आम हो गई है।2 दिन पहले ही सरेराह रायपुर के व्यापारी को चाकू मारा गया जिसके दूसरे दिन मौत हो गई ।सोनी ने आगे कहा कि प्रदेश की सरकार एक तो जनहित में कोई काम नहीं कर रही है वहीं दूसरी ओर केंद्र की योजनाओं को लटकाने में लगी हुई है। हमने पूरे देश की जनता को पक्का मकान मिले, घर-घर शौचालय बने,प्रत्येक घरों में बिजली हो किंतु इस सरकार ने यह सब काम रुकवा दिए हैं और तो और जिस कृषि सुधार बिल को इसने 2008 में अपने घोषणा पत्र में कहा है कि हम किसानों को उनकी उपज को बिक्री करने से मुक्त करेंगे और वही काम जब हमारी केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार कर रही है तो यह किसानों को बरगलाने में लगे हुए हैं। हमने अपने कृषि सुधार बिल में ना तो मंडी को बंद करने की बात कही है और ना ही किसानों को उनके न्यूनतम दर से वंचित रखने की बात कही है। किसानों के लिए हमने दोनों रास्ते खुले रखे हैं ।वहीं दूसरी ओर प्रदेश की सरकार ने 2500 में धान खरीदी का वायदा कर वह तो दे नहीं पा रही है, जबकि हमने इस वर्ष प्रदेश की सरकार को धान खरीदने के लिए 9000 करोड़ रुपए की अग्रिम राशि भेज दी है। 60 लाख मीट्रिक टन चावल खरीदने की बात कही है और इस सरकार को 60 लाख मैट्रिक टन चावल खरीदने के लिए 90 लाख मैट्रिक टन धान की जरूरत पड़ेगी। इसीलिए हम प्रदेश सरकार से मांग कर रहे हैं कि किसानों का वह 15 कुंटल की जगह 20 कुंटल धान प्रति एकड़ 1 दिसंबर की जगह 1 नवंबर से शुरू करे तथा किसानों को उनकी उपज बेचने में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष कोई परेशानी खड़ा ना करें।
कोरोना महामारी पर चर्चा करते हुए सांसद सुनील सोनी ने कहा कि यह तो हमारा सौभाग्य है कि केंद्र की अटल जी के समय की सरकार ने हमें यहां एम्स अस्पताल की सौगात दी है, जिससे कि इस वर्ष आई कोरोना महामारी से काफी लोगों का जीवन बच गया पहले प्रतिदिन 600 लोगों का करोना टेस्ट होता था जिसे केंद्र सरकार से मांग कर प्रतिदिन 1500 करवाया जबकि यहां के किसी अस्पताल में कोरोना टेस्टिंग की व्यवस्था नहीं की गई और यहां के लोगों का इलाज एम्स में काफी गंभीरतापूर्वक हुआ। इस दौरान जिला महामंत्री राकेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष मनिंदर सिंह गुंबर, उपाध्यक्ष सुनील यदु, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरेश मिश्रा सहित पार्षदगण एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।पत्रकार वार्ता के पश्चात सांसद सुनील सोनी विधायक शिवरतन शर्मा के साथ ग्रामीण क्षेत्र में प्रवास की ओर निकल गए।
प्रदेश में अराजकता का माहौल: सुनील सोनी
