भाटापारा । जुआ-सट्टा एवं अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करने का निर्देश जिला पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने पुलिस विभाग को दिया है। उसी कड़ी में भाटापारा शहर पुलिस के द्वारा जुआ सट्टा व अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। वर्तमान में चल रहे आईपीएल क्रिकेट में सट्टा खिलाने वाले और खेलने वालों के खिलाफ शहर पुलिस के द्वारा लगभग प्रतिदिन कार्यवाही की जा रही है। लोगों ने ऐसे लोगों के खिलाफ धारा 151 के तहत भी कार्रवाई करने की मांग की है। नगर निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव के नेतृत्व में क्रिकेट सटोरियों की लगातार धरपकड़ जारी है। पुलिस ने दो क्रिकेट सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई की जिसमें से एक सटोरिया पुलिस की गिरफ्त में आया जबकि दूसरा फरार है। पकड़े गए सटोरियों के पास से ₹6300 नगद व दो नग मोबाइल जप्त किया गया है। पकड़ा गया आरोपी काफी समय से सट्टा खिलाने का कार्य कर रहा था, किंतु अभी तक केवल पुलिस की पकड़ से बाहर था। मामले के संबंध में नगर निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ चार का जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। पकड़े गए आरोपी का नाम छबीलाल साहू है। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक हितेश जंघेल , प्र.आर. बिसौहा राम साहू व आरक्षक भारत भूषण पठारी, आरक्षक रामेश्वर मराबी,महिला आरक्षक मंजू , सायबर सेल से आरक्षक कुमार जायसवाल विशेष योगदान रहा है ।
भाटापारा में जुआ-सट्टा के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक सटोरिया गिरफ्तार
