नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनजागरूकता का संदेश

रायपुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा जनजागरूकता एवं नशा मुक्ति एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से  2 स्थानों पर 2 एवं 3 अक्टूबर 2026 को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक का आयोजन त्रिमूर्ति नगर हनुमान मंदिर के पास तथा राजीव गांधी वार्ड, साहू पारा में किया गया।

कार्यक्रम की प्रमुख विशेषता

आयोजन का प्रमुख आकर्षण “नमो सेवा गाथा — एक मुखिया की कहानी, 2001 से 2026 तक” विषय पर आधारित नुक्कड़ नाटक रहा। नाटक के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों से संबंधित संदेश आमजन तक पहुंचाया गया।

जनप्रतिनिधियों की सहभागिता

कार्यक्रम में लगभग 19 जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की सहभागिता रही। इनमें MIC सदस्य एवं पार्षद श्री महेंद्र खोडियार, एल्डरमैन श्री गोपाल जी, मंडल महामंत्री श्री संजय शर्मा, मंडल महामंत्री श्री भगवान यादव, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती ज्योति यदु, मंडल मंत्री श्रीमती उमा यादव, मंडल मंत्री श्री दीपेश निर्मलकर, मंत्री श्री मेहर साहू, उपाध्यक्ष श्री केदार यादव, मीडिया प्रभारी श्री मोहित बाग, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री गोपाल ठाकरे, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री कन्हैया बाग, अनुसूचित जाति जिला महामंत्री श्री जीतू सागर, महिला मोर्चा से श्रीमती उमा मिश्रा एवं श्रीमती रेखा साहू, तथा छत्तीसगढ़ फिल्म बोर्ड की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आमजन की सहभागिता

कार्यक्रम में लगभग 290 आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उपस्थित नागरिकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिए गए सामाजिक एवं जनजागरूकता संबंधी संदेशों को देखा और सराहा।

कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य तक जागरूकता एवं नक़्शा मुक्ति का संदेश पहुंचाना तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति नागरिकों की सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।