*श्रवण एवं अस्थिबाधित दिव्यांगजनों के लिए 20 पदों पर होगी भर्ती*
*12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी हो सकेंगे शामिल, 8 से 10 हजार रुपए प्रतिमाह मिलेगा वेतन
रायपुर/ दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में समाज कल्याण विभाग, रायपुर द्वारा 7 अक्टूबर 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन BPCL एवं Maa Add Agency के सहयोग से संभल केन्द्र, IDMST Complex, गांधी चौक के पास, रायपुर में किया जाएगा।
वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से कुल 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें श्रवण बाधित (Deaf) दिव्यांगजनों के लिए 12 पद तथा अस्थिबाधित (Orthopedically Handicapped) दिव्यांगजनों के लिए 8 पद निर्धारित किए गए हैं। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 8 हजार से 10 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा।
वॉक-इन इंटरव्यू 7 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा। समाज कल्याण विभाग ने पात्र दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाएं।
