
रायपुर। छत्तीसगढ़ नवीन विधान सभा भवन, अटल नगर, नवा रायपुर में राष्ट्रपिता “महात्मा गांधी’’ एवं पूर्व प्रधानमंत्री “लाल बहादुर शास्त्री’’ जी के जयंती पर आज विधान सभा सचिव श्री दिनेश शर्मा ने सेन्ट्रल हाॅल में स्थापित महात्मा गांधी जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये।उन्होंने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर भी पुष्पांजलि अर्पित की।इस अवसर पर प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी राष्ट्रपिता “महात्मा गांधी’’ एवं पूर्व प्रधानमंत्री “लाल बहादुर शास्त्री’’ को पुष्पांजलि अर्पित कर उनको स्मरण किया।
इस अवसर पर सचिवालय के श्री अनुराग सिंह, श्री कुंदन चौहान, श्री लक्ष्मीकांत सेन, श्री राजेश चौहान, श्री रामकुमार यादव एवं साथियों द्वारा महात्मा गांधी के प्रसिद्ध भजन “वैष्णव जन तो तेने कहिए’’ एवं “रघुपति राघव राजा राम’’ का गायन किया गया।
