रायपुर। देश एवं प्रदेश में निरतंर हो रहे महिलाओं एवं बच्चियों के साथ जघन्य अपराध बालात्कार-हत्या जैसी घटनाएं सारे समाज के लिए शर्मसार कर देनी वाली है।अपराधियों के हौसले बुंलद हैं। एक तरफ जहां तेजी से कानून व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए कानूनी प्रक्रिया मजबूत बनाई जा रही हैं।वहीं दूसरी तरफ अपराधियों के दिलों से खौफ नाम की चीज ही नहीं है। सामाजिक संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के संस्थापक मो. सज्जाद खान एवं पदाधिकारियों के साथ ही महिला विंग के सदस्यों ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गैगरेप का मामला सामने आया है। इसके पहले राज्य के बलरामपुर और कोंडागांव एवं देश के अन्य जगहों मे हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले लगातार सामने आए हैं। साथ ही राजधानी रायपुर एवं आसपास के जिलों में महिलाओं एवं बच्चियों के साथ हो रहे जघन्य अपराध हत्या, गैंगरेप, लूटपाट के अपराधों और आमानवीय घटना निंदनीय है। संस्था ने आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की शासन एवं प्रशासन से मांग की है। साथ ही ऐसे अपराध जिसमें देश को शर्मसार कर दिया है। स्त्रियों पर बढ़ते अपराध चिंतनीय है। विगत कुछ वर्षों से प्रदेश में बढ़ती हत्याएं, मासूमों से बालात्कार,अपहरण, मादक पदार्थ, नशाखोरी, लूटपाट एवं असामाजिक तत्वों के बुलंद हौसले से आम नागरिकों के जीवन सुरक्षा पर प्रंश्न चिन्ह उत्पन्न करते हैं।ऐसे दूषित वातावरण में आदर्श राज्य की कल्पना करना केवल कल्पना मात्र बन कर रह गई है। संस्था ने बलात्कारियों को फांसी की सजा देने की मांग की हैं।