पाटन। लोक आस्था, परंपरा और सनातन संस्कृति से जुड़ा हरितालिका तीज पर्व इस साल 14 सितंबर को मनाया जाएगा। तीज की शुरुआत एक दिन पहले यानी 13 सितंबर रविवार को छत्तीसगढ़ की परंपरा के अनुरूप करू भात से होगी। इस दिन महिलाएं करेले की सब्जी और भात का सेवन करने के बाद अगले दिन निर्जला व्रत रखती हैं। इसी कड़ी में ग्राम देमार में व्रती बहन-बेटियों के लिए सार्वजनिक रूप से करू भात का आयोजन किया गया है। ग्राम के सरपंच मोहित विश्वकर्मा ने बताया कि गांव में पिछले साल से सार्वजनिक रुप से करू भात का आयोजन किया जा रहा है। इस साल भी इसका आयोजन किया जाएगा। इस दौरान महिलाओं को उपहार भी दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य तीज पर्व की परंपरा एवं छत्तीसगढ़ी संस्कृति को जीवंत बनाए रखना तथा ग्रामीणों के बीच आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में नवयुवकों का विशेष योगदान रहता है।
हरितालिका तीज 14 सितंबर को, देमार में रविवार 13 को करू भात का आयोजन
