भिलाई- चरौदा के महापौर निर्मल कोसरे कांग्रेस के अजा विभाग के प्रदेश अध्यक्ष बने 

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने अनुसूचित जाति विभाग के राज्य अध्यक्ष पद की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष पद पर भिलाई- चरौदा के महापौर निर्मला कोसरे और झारखंड के लिए प्रशांत किशोर की नियुक्ति की है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।