
नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई राज्यों के लिए नए प्रभारियों और महासचिवों की नियुक्ति की है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
भूपेश बघेल को पंजाब की जगह असम का प्रभार सौंपा गया है। जबकि सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ के दायित्व से मुक्त कर पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी सुखदेव भगत संभालेंगे।
पदमुक्त हुए नेता- कांग्रेस पार्टी ने संगठन से विदा हो रहे निवर्तमान महासचिवों/ प्रभारियों के योगदान की सराहना की है। संगठन में फेरबदल का शिकार हुए लोगों में जितेंद्र सिंह, रमेश चेन्निथला और मणिकम टैगोर शामिल हैं। वहीं, मुकुल वासनिक कांग्रेस के महासचिव के रूप में अपनी सेवाएं जारी रखेंगे।
नए प्रभारियों और महासचिवों की सूची
भूपेश बघेल- महासचिव/प्रभारी, असम, रणदीप सिंह सुरजेवाला- महासचिव/प्रभारी, गुजरात (इसके साथ ही कर्नाटक की अतिरिक्त जिम्मेदारी), सचिन पायलट- महासचिव/प्रभारी, पंजाब, सुखदेव भगत- प्रभारी, छत्तीसगढ़, डॉ. सिरिवैला प्रसाद- प्रभारी, महाराष्ट्र, पीवी मोहन- प्रभारी, आंध्र प्रदेश।
