जल सुरक्षा पर राष्ट्रीय मंथन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

*2 सितंबर को सुबह 10 बजे भारत मंडपम में जल शक्ति मंत्रालय के सम्मेलन में होंगे शामिल*

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 2 सितंबर को सुबह 10 बजे भारत मंडपम, नई दिल्ली में जल शक्ति मंत्रालय के विभागीय शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित सम्मेलन में केंद्र और राज्यों के वरिष्ठ प्रतिनिधि देश में जल सुरक्षा को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श करेंगे।

सम्मेलन में जल संरक्षण, बारिश के पानी का संग्रहण, पेयजल स्रोतों की सुरक्षा, ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता और जल परियोजनाओं को समय पर पूरा करने जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण और पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को साझा करेंगे। सम्मेलन में केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय के जरिए जल संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन और भविष्य के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी मंथन होगा।