बोरसी भाठा में हुआ वन महोत्सव का आयोजन, शिक्षा मंत्री, सांसद और विधायक हुए शामिल

दुर्ग। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग छत्तीसगढ़ शासन वन विभाग दुर्ग के मार्गदर्शन में बोरसी भाठा दुर्ग में विगत शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव , सांसद दुर्ग लोकसभा क्षेत्र विजय बघेल, विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर के आतिथ्य में वन महोत्सव का आयोजन किया गया एवं 3500 अलग अलग प्रजाति के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया । इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि वृक्षारोपण हमारे जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक है। हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं हरा भरा बनाने लगातार वृक्षारोपण किया जाना चाहिए । उन्होंने इस अवसर पर हरियाली बढ़ाने एवं पर्यावरण को बचाने आह्वान किया । वन महोत्सव कार्यक्रम में स्काउट गाइड, रोवर रेंजर , रेडक्रास के बच्चों की महत्वपूर्ण भागीदारी रही । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष सुनीता बोहरा , जिला संगठन आयुक्त बालक दास राउत , अन्नपूर्णा रामटेके , युवराज देशमुख , संजय बोहरा , व्ही. व्ही. शास्त्री , ममता राजपूत , नोमिन साहू , अनिल साहू , पूजा गोस्वामी , रीना चंद्राकर , अहिल्या देवहरे , भारती देवी गुप्ता , नंदू यादव , कीर्तन पटेल , संजय मानिकपुरी , ललित कुमार बिजौरा उपस्थित रहे । अतिथियों का मोमेंटो , बुके एवं स्काउट गाइड गमछा भेंट कर सम्मान किया गया ।