
0 वार्षिक सम्मान समारोह में उत्कृष्ट बिजली कर्मी हुए सम्मानित
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के उत्कृष्ट कार्य करने वाले मैदानी एवं कार्यालयीन कार्मिकों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रबंध निदेशक पदक से सम्मानित किया गया। विपरित परिस्थितियों में भी लगन एवं धैर्य से कार्य करते हुए उपभोक्ता सेवा में लगे रहने वाले प्रदेशभर के दस श्रम साधक कार्मिकों को प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर ने पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

पॉवर कंपनी मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए श्री भीम सिंह ने उत्कृष्ट कर्मियों की उपलब्धियों को अन्य कार्मिकों के लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होने कहा कि 65 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति करना एक बड़े तंत्र और समर्पित कार्मिकों के कारण संभव हो पाता है।वार्षिक सम्मान समारोह के दौरान मैदानी क्षेत्रों में प्रतिकूलताओं के बीच विद्युत आपूर्ति बहाल करने , वित्तीय क्षति से बचाने , लाइन लॉस कम करने, उल्लेखनीय रूप से बकाया बिल भुगतान करवाने , सौर ऊर्जा को बढ़ाने समेत कई उल्लेखनीय कार्यों के लिए कार्मिकों का चयन किया गया। इसमें छिन्दगढ़, जगदलपुर में पदस्थ श्री आदर्श कुमार साहू, कनिष्ठ अभियंता, श्री योगेश्वर कोसरिया, उप.महाप्रबंधक, वित्त एवं लेखा, दुर्ग, श्री विकास शर्मा, प्रबंधक ,जनसम्पर्क, रायपुर, श्री छत्रपाल,सहायक अभियंता उपसंभाग हसौद, श्री श्रवण कुमार, कनिष्ठ अभियंता, मनेन्द्रगढ़, श्री गगन दौड़िया, कार्यालय सहायक श्रेणी-तीन, श्री नवीन सिंह राजपूत, कार्यालय सहायक श्रेणी-तीन, श्री प्रफुल्ल कुमार साहू, तकनीशियन सिरगिट्टी जोन, श्री लालाराम पटेल, लाईन सहायक श्रेणी-दो राजनांदगांव एवं श्री टुकेन्द्र यादव, परिचारक श्रेणी एक, उरला को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में कार्यपालक निदेशक श्री एस.आर.बी. खण्डेलवाल, श्री एस.के. ठाकुर, श्री ए.एम. परियल, मुख्य अभियंता श्री राजेन्द्र प्रसाद, श्री मधुकर जामुलकर, श्रीमती चन्द्रकला गिडवानी, महाप्रबंधक श्री नवीन ठाकुर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकरी मौजूद थे।
