
*बागेश्वर धाम से छत्तीसगढ़ लौटने के दौरान किरण सिंह देव झांसी के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे*
नई दिल्ली। रायपुर सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम पूछते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उल्लेखनीय है कि गत दिनों बागेश्वर धाम से छत्तीसगढ़ लौटने के दौरान किरण सिंह देव झांसी के पास एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल संसद के मानसून सत्र के लिए राजधानी दिल्ली में हैं।
