दुर्ग । कोरोना के बढ़ते संक्रमण एवं उसकी रोकथाम के लिए महा सर्वे अभियान की शुरुआत कल से कर दी गई। यह अभियान 11 अक्टूबर तक चला जाएगा । जिसके तहत सर्वे टीम घर-घर तक पहुंचेगी। साथ चिन्हित 7 ब्लॉक में 25000 घरों तक टीम पहुंची जिसमें करीब 500 लोगों में लक्षण नजर आए थे । जिसमें से 36 लोगों का टेस्ट किया गया कुल 9 संक्रमित मरीज मिले।
“हम करेंगे लक्षण युक्त लोगों की जल्द पहचान जिससे होगी कोविड से मृत्यु की रोकथाम” कोरोना की कड़ी तोड़ने अब हर घर में होगा सर्वे इसी थीम को लेकर आज से जिले में सर्वे अभियान की शुरुआत की गई। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने नागरिकों से की अपील सर्वे टीम का करें सहयोग। दुर्ग जिले में 5 से 11 अक्टूबर तक चलेगा सामुदायिक सर्वे अभियान।
जिसके तहत पूरे जिले को 7 ब्लॉक में विभाजित किया गया है । जिसमें धमधा, निकुम, पाटन, शहरी दुर्ग, शहरी भिलाई ,शहरी चरौदा एवं शहरी रिसाली शामिल है । सभी ब्लॉक में सघन सर्वे किया गया। जिसके तहत सर्वे टीम में शामिल कर्मचारी करीब 25000 घरों तक पहुंच पाने में सफल रहे । जिसमें से करीब 500 लोगों को चिन्ह अंकित किया गया । अति जोखिम क्षेत्र से करीब 5000 लोगों को चिन्ह अंकित किया गया । 36 संदिग्ध लोगों की रैपिड एंटीजन फीट से जांच की गई । जिस्म से कुल नौ पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
