मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर का प्रतिनिधिमंडल कल करेगा राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली। कल, 30 जुलाई को सुबह 10:00 बजे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित बस्तर पंडुम-2026 के विजेता कलाकारों, जनजातीय समाज की परंपरागत नेतृत्व व्यवस्था के प्रतिनिधियों, पद्मश्री सम्मानित विभूतियों एवं जनप्रतिनिधियों का 209 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट करेगा। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा बस्तर पंडुम-2026 के विजेता कलाकारों और जनजातीय परंपरागत नेतृत्व के सम्मान में विशेष दोपहर भोज का आयोजन भी किया गया है।