केंद्रीय गृह मंत्री शाह और कृषि मंत्री चौहान ने अल-नीनो के प्रभावों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा की

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह एवं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में अल-नीनो के कारण देश के कुछ भागों में सामान्य से कम वर्षा तथा उसके संभावित प्रभावों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा की।

बैठक में मानसून की स्थिति, संभावित सूखे से निपटने की तैयारियों, जलाशयों एवं भूजल स्तर की निगरानी, कम पानी वाली फसलों को प्रोत्साहन, खाद्यान्न की उपलब्धता तथा किसानों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक उपायों पर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा की गई।