नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने नई दिल्ली प्रवास के दौरान आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों सहित प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई।
श्री साय ने बताया कि इस दौरान यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के लिए संगठन तथा सरकार के समन्वय को सशक्त बनाने के विषय पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।
