बिलासपुर निवासी संजय अग्रवाल छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष बने 

रायपुर । बिलासपुर निवासी संजय अग्रवाल  को छत्तीसगढ़ योग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में आयुष विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया। श्री अग्रवाल की नियुक्ति पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा है कि मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में योग के विस्तार तथा जन-जागरूकता को नई दिशा मिलेगी और योगमय, स्वस्थ एवं आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प और अधिक सशक्त होगा।