भीषण गर्मी-मौसम की बेरुखी; अधिकारियों की उदासीनता से बच्चे बेहाल, शाला संचालन समय बदलने की मांग

रायपुर। भीषण गर्मी,उमस,पानी की समस्या,अघोषित विद्युत कटौती, मौसम की बेरुखी को देखते हुए शालेय शिक्षक प्रधानपाठक संघ के प्रांताध्यक्ष मनोज साहू एवं महामंत्री सुरेश वर्मा ने छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से शाला संचालन का समय सुबह 7.30 से 11.00 बजे करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि बच्चे उमस और गर्मी से परेशान हो रहे हैं l पालक बच्चों की छुट्टी की मांग रहे हैं, जिससे शिक्षक असमंजस की स्थिति में हैं। वहीं, अधिकारी उदासीन हैं। उन्होंने कहा कि बोर सूख चुके हैं, माध्यन्ह भोजन संचालन में दिक्कतें आ रही हैंl पंखे की गर्म हवा के कारण बच्चे क्लास के अंदर बैठ नहीं पा रहे l कुछ पालक अपने बच्चे को इतनी गर्मी में स्कूल भेजना नहीं चाह रहे हैं l आज स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बहुत कम रही l शालेय शिक्षक प्रधानपाठक संघ के संयोजक अमित तिवारी, शिव वर्मा, संजय यदु, ओंकार वर्मा,  शशांक पुरोहित, दिनेश वर्मा, कांति साहू, दिनेश ताम्रकार ने भी शीघ्र ही शाला संचालन का समय 7.00 से 11.00करने की मांग की है।