मुख्यमंत्री साय केंद्रीय मंत्री चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ के विमोचन कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कल दिनांक 26 मई 2026 को नई दिल्ली स्थित पूसा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ का विमोचन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सहित विभिन्न गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।